राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। विधुत विभाग ने दिघवारा एवं दरियापुर प्रखंड के जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली का कनेक्शन लगा हुआ है मगर उनके यहां मीटर नहीं लगा हुआ है वैसे उपभोक्ताओं को 15 जुलाई तक अपने यहां मीटर लगा लेना होगा अन्यथा उनका विधुत विच्छेदन कर दिया जाएगा इस बात की जानकारी शीतलपुर सब डिवीजन के विधुत विभाग के कार्यपालक सहायक विधुत अभियंता मो फिरोज अंसारी ने दी।इस संबंध में उन्होंने बताया की विधुत अधीक्षण अभियंता सारण के निर्देशानुसार जिनके पास मीटर नही लगाया गया है वैसे उपभोताओ को विधुत कर्मियों द्वारा घर घर जा कर निःशुल्क विधुत मीटर लगाई जाएगी जिन उपभोक्ताओं द्वारा 15 जुलाई तक अपने मीटर से विधुत का उपयोग नही करने की स्थिति मे वैसे लोगो का विधुत विच्छेदन कर उनपर कानूनी करवाई की जाएगी।उन्होने कहा की दोनो सेक्शन मे लगभग 5500 उपभोक्ता बीना मीटर विधुत का उपयोग कर रहे है।मौके पर जेई संजय कुमार रमण, बैजनाथ प्रसाद, रंधिर कुमार, विनय कुमार आदि कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग