जनता बाजार विधुत फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो जून को बाधित रहेगी बिजली
बनियापुर(सारण)। लहलादपुर पीएसएस से संचालित जनता बाजार फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार (02 जून) को पूर्वाहन 09 बजे से अपराह्न 05 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी विधुत प्रशाखा लहलादपुर के जेइ राजा कुमार के द्वारा दी गई। इस बीच अन्य फीडर में आपूर्ति बहाल रहने की बात बताई गई।
जेइ ने बताया कि ग्यारह हजार केवी के जर्जर तार को दुरुस्त करने के लिये निर्धारित समय तक आपूर्ति बंद की गई है।ऐसे में उपभोक्ता संयम का परिचय देते हुए आवश्यक कार्यो का निबटारा समय से पूर्व ही कर ले ताकि बिजली सप्लाई बाधित होने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। मालूम हो कि ग्यारह हजार वोल्ट के जर्जर तार की वजह से लगातार ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन, तार टूटने जैसी समस्याओं को लेकर घंटो विधुत आपूर्ति बाधित रहती थी। जर्जर तार एवं अन्य उपकरण बदले जाने से उपभोगताओं को आने वाले दिनों में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग