सड़क के दोनों किनार पर फलदार एवं छायादार पौधों लगा रहे है युवा वर्ग
बनियापुर(सारण)। स्वयं धुप सह कर छावं कर देंगे और शहर से अच्छा गाँव कर देंगे के संकल्प के साथ युवाओं ने ग्रामीण सड़क पर डेढ़ किलोमीटर की दूरी में फलदार एवं छायादार पौधें लगाने का कार्य प्रारंभ किया। उक्त सड़क एनएच 331 से सटे कोल्लूआ गांव की तरफ जाती है। कुबेरनाथ ओझा,तुषार ओझा,सतीश ओझा,आकाश ओझा आदि ग्रामीणों ने बताया की स्वयं के संसाधन से जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सड़क के दोनों किनार पर फलदार एवं छायादार पौधों को लगाने का काम सोमवार से प्रारंभ किया गया।जिसके अंतर्गत कम से कम 02 सौ पेड़ लगाए लगायें जायेंगे।मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व इन युवाओं द्वारा एक दशक से उपेक्षित ग्रामीण सड़क का अपने श्रमदान से जोर्णोधार किया गया था।जिसका स्थानीय लोगों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई थी।मौके पर ध्रुप ओझा,दीपक ओझा,आनंद राज,पवन ओझा, निखिल कुमार सहित दर्जनों युवक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग