राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो. अजीत कुमार सिंह)। एकमा प्रखंड के नवतन गांव की माटी के लाल व भोजपुरी साहित्य के प्रथम उपन्यासकार स्व. पंडित रामनाथ पाण्डेय के नाम से अब सारण भोजपुरिया समाज पुरस्कार देने की शुरुआत करेगा। यह पुरस्कार जिले की एक निजी संस्था ने देने की पहल की है। “पंडित रामनाथ पाण्डेय पुरस्कार” प्राप्ति हेतु भोजपुरी साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले कलमकार, गीतकार व लोकगायक भी शामिल हो सकेंगे। बताया गया है कि पुरस्कार में 11 हजार की नकद राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार तीन भागों क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय भागों मैं विभाजित होगा। इस आशय की जानकारी भोजपुरी के प्रथम उपन्यासकार स्व. रामनाथ पांडेय के सुपुत्र व सारण भोजपुरीया समाज के संस्थापक बिमलेंदु भूषण पाण्डेय ने दी है। उन्होंने बताया कि बीते 8 से 16 जून तक जयंती सह पुण्यतिथि समारोह आयोजित हुआ था। इस पुरस्कार को शुरू करने की मांग पहले युवा साहित्यकार कवि व गीतकार शैलेन्द्र सरगम ने की थी। उनके साथ वरिष्ठ गीतकार डॉ. सुभाषचंद रसिया, सिधेश्वर नाथ पाण्डेय, गणपति सिंह गगन, प्रियंका पाण्डेय, राधेश्याम गुप्ता, कवि शैलेन्द्र कुमार साधु, अंजू पाण्डेय, आकाशवाणी की गायिका रीना सिन्हा, सुनील कुमार आदि भी शामिल रहे थे। इस पुरस्कार की घोषणा से विशेष रुप से भोजपुरी साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है।साहित्यकारों का मानना है कि कलमकारों को इससे नयी ऊर्जा व उत्साह मिलेगी। साथ ही भोजपुरी साहित्य का क्षेत्र विस्तार भी होगा।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम