राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। कोरोना काल के दौरान बंद स्कूल का फी स्कूल संचालकों द्वारा धड़ल्ले से वसूला जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान बंद विद्यालयों के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे फी की वसूली नहीं करें। इसके बावजूद विद्यालय संचालकों द्वारा नियम को ताक पर रखकर फी वसूला जा रहा है। इससे आहत एक बच्चे द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से फी माफ कराने का गुहार लगाते वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त बालक पटना के पीसीएस का छात्र व तरैया के भागवतपुर निवासी अभिमन्यु कुमार मनीष का पुत्र लक्ष्य महरौर है। बालक लक्ष्य महरौर ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान सभी काम बंद रहने के कारण उनके मम्मी पापा के पास इतने पैसे नहीं है कि वे स्कूल फी जमा करा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग किया है कि कोरोना काल के दौरान बंद पड़े स्कूल की फी माफ किया जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग