छेड़खानी के बाद दो पक्षों मारपीट, बेवजह स्कूल को फूंका
तरैया (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव का नोनिया टोली मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छेड़खानी के विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलाए गए। एक पक्ष के लोगों ने सरकारी विद्यालय में आग लगा दी। इस विद्यालय को ग्रामीणों ने क्वारंटाइन सेंटर बनाया था। सभी प्रवासी वहां से भागे। घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। इसके बाद उपद्रव शांत हुआ। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में गांव कि कुछ महिलाएं शौच के लिए बाहर गईं थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक उनसे छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध उनके स्वजनों ने किया तो उनलोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद विवाद बढ़ा। फिर ईट पत्थर चलने लगे। इसी बीच वहां के प्राथमिक विद्यालय में आग लगा दी गई। यहां करीब डेढ़ दर्जन प्रवासी कामगार रहे थे। मारपीट के बाद वे भाग कर गांव चले गए गए। स्कूल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस बीच अफरातफरी की स्थिति हो गई। विवाद में गांव के चंदेश्वर प्रसाद, रामजी प्रसाद, अशोक राय, निदेश राय, बिट्टू कुमार व रवि कुमार आदि जख्मी हो गए। उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहा ंसे रवि कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष में हुई मारपीट के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस घटना स्थल पर जमी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग