राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पार्टी के विकास एवं मजबूती के लिए वीआईपी के नव मनोनीत नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों की प्रथम सूची जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष एडवोकेट बालमुकुंद चौहान ने पार्टी सुप्रीमो मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्री मुकेश साहनी के निर्देश पर अध्यक्ष पद के लिए 12 नए नामों की घोषणा की है। छपरा नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी रवि राज कुमार को दी गई है ,मढ़ौरा नगर अध्यक्ष के लिए सुमन कुमार महतो तथा माझी नगर अध्यक्ष के लिए रविंदर चौधरी निषाद को मनोनीत किया गया है। वहीं मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष के लिए नेमा कुमार महतो, तरैया से सुबोध कुमार महतो ,परसा से गौतम साहनी, जलालपुर से मनोहर राज चौहान, बनियापुर से बिंदु महतो, एकमा से रंजय कुमार, दरियापुर से विश्वजीत चौधरी, माझी से संपत लाल साहनी नगरा से अरुण कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नव मनोनीत अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए तन मन से समर्पित होंगे। वे पार्टी से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए वचनबद्ध हैं। इस अवसर पर पूर्व मुखिया चंपा देवी, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव महतो, धुरंधर चौधरी, पतिराम चौहान,राम बदन पासवान, महिला अध्यक्ष अनुपम देवी, रमेश साहनी ,जितेंद्र महतो, मनोज चौहान, गोपाल महतो, रामविलास महतो, सुग्रीव महतो, छोटन राम, श्री किशुन बिंद, ऋषि लाल कुमार, दिलीप कुमार एवं उत्तम कुमार, राजेंद्र कुमार समेत अनेकों VIP नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि