राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। दाउदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस सुबह में गश्ती में चमरहिया बाजार की तरफ निकली थी। तभी मैरवा मन्दिर के समीप पुलिस गाड़ी को देख कर शराब का एक धंधेबाज भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करके हनुमान मंदिर के समीप से 50 लीटर देसी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मैरवा गांव के गौरी राय का पुत्र प्रमोद राय बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग