राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को चलाए गए कोविड टीकाकरण महा अभियान के तहत कुल 3210 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस महा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मांझी प्रखंड में कुल 27 सेंटर बनाए गए थे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार ने बताया कि यह टीकाकरण 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगाया गया। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की। बनाए गए 27 सेंटरों में प्रा. विद्यालय नरपलिया, प्रा. विद्यालय सोनबरसा (मठिया), उ. मध्य विद्यालय सोनबरसा, मध्य विद्यालय डुमरी, रा. मध्य विद्यालय चकिया, पंचायत भवन डुमरी, कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी, उ. मध्य विद्यालय फतेहपुर सरैया, कन्या प्राथमिक विद्यालय मेहंदीगंज, प्रा. विद्यालय संस्कृत मांझी, उ. मध्य विद्यालय मांझी मियांपट्टी उर्दू, प्रा. विद्यालय दुर्गापुर बालक, रा. मध्य विद्यालय बरवां बुजुर्ग, देव कुमार शर्मा एकेडमी नसीरा, उ. मध्य विद्यालय चमरहियां, स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ा, प्रा. कन्या विद्यालय पिलुई, सामुदायिक भवन नारायणपुर तकियां, आंगनबाड़ी केंद्र सं. 40 नचाप, पंचायत भवन इनायतपुर, स्वास्थ्य केंद्र महम्मदपुर, मध्य विद्यालय भजौना, मध्य विद्यालय मुबारकपुर एवं मध्य विद्यालय भलुआ बुजुर्ग (पोखरा के पास) शामिल हैं। वैक्सीनेशन का कार्य 10 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। जिसमें सभी डॉक्टर के अलावा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग