संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक इंडिका कार को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार तस्कर आरा जिले के रहने वाला बताया जाता है। पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था चेकिंग के दौरान उतर प्रदेश के तरफ से एक झारखंड नंबर की इंडिका कार तेज गति से आ रही थी।जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारियों ने कार को रोकना चाहा। लेकिन चालक तेजी से कार को लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी को रोक कर जांच किया गया तो उसके अंदर 180 एमएल की 210 टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग