हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को ले ग्रामीणों ने किया हंगामा
गड़खा(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के फतनपुर में ग्रामीणों ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद सीओ मो इस्माइल थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मुखिया पति जयप्रकाश शाह ने पहुंचकर सभी को शांत कराया। सीओ ने परिवारिक लाभ योजना से 20 हजार और मुखिया ने तीन हजार की आर्थिक मदद की। मृतक सन्तोष महतो के भाई राकेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।जिसमें कन्हाई महतो बिहारी महतो मुनेश्वर महतो तुलसी महतो शिवकुमार महतो प्रभावती देवी लाल मोती देवी चंचल कुमार मोतिझरी देवी विशाल महतो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हाथ में रड,खंती,डण्डा, इट लेकर गाली गलौज करने एवं मना करने पर मारपीट करने एवं बड़ा चाकू से छाती हाथ और नाक हमला करने का आरोप लगाया।पटना इलाज के क्रम में 5 मई को मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग