रुक-रुक कर हुए बारिश से किसान के चेहरे खिले, लोगों को मिली गर्मी से राहत
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की देर रात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया है। खेतों में पानी लगने से किसान बिचड़ा डालना भी शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थें। खेती बाड़ी का काम भी शुरू नहीं हो रहा था। धान का बिचड़ा डालने के बारे में किसान सोच ही रहे थे कि बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी। परसादी, परसौना, बनकेरवा, दिघरा, बारवे, तुर्की, माड़र, भलवाहियाआदि गांवो मे धान के बिचड़े डालने शुरू हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग