पैसा मांगने गया तो खंती से मारकर किया घायल ईलाज के दौरान हुई मौत
छपरा (सारण)। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के फतनपुर में पैसा मांगने गए,एक व्यक्ति को खंती से हमलाकर जख्मी कर दिया। पटना में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक फतनपुर गांव निवासी मन्शी महतो के 35 वर्षीय पुत्र संतोष महतो बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के यहां कुछ पैसा बकाया था। जिसे मांगने जाने पर खंती से हमला कर दिया छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना इलाज के क्रम में मौत हो गई।थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग