दिघवारा- भेल्दी मुख्य पथ पर डेरनी बाजार स्थित पीएनबी के समीप हादसे का निमंत्रण दे रहा सुखा नीम, व्यवसायियों में भय
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के दिघवारा- भेल्दी मुख्य पथ पर पंजाब नेशनल बैंक डेरनी बाजार के समीप एक विशालकाय सूखा निम का पेड़ गिरने के कगार पर है जो किसी अनहोनी हादसे का इंतजार कर रहा है। वहाँ के दुकानदार व स्थानीय लोगाें ने बताया की यह पेड़ 40 से 50 साल पुराना है। पूरी तरह 2 साल पहले ही सूख चुका है। इसकी डालियां गिरती रहती हैं और बिजली का तार भी बगल से गुजरा हुआ है। एक बड़ी डाली रोड की ओर लटकी हुई है। नीचे दुकानें लगती है और सैकड़ो बैंक के ग्राहक के साथ-साथ गाड़िया हर समय चलते रहती है व जिला के प्रमुख बाजारों में से एक हैं। डेरनी बाजार जो सप्ताह में दो रोज लगता हैं, बाजार के उत्तरी भाग से आने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर बाज़ार में जाते-आते हैं। अगर बाजार एवं भीड़-भाड़ के समय में वृक्ष गिरा तो मुश्किल हो सकता हैं। किसी दुकानदार राहगीर व गाड़ी सहित किसी को भी नुकसान पहुचा सकती है। वही दुकानदार शिवजी चौरसिया ने बताया कि कई बार पंचायत प्रतिनिधि अंचल अधिकारी व वन विभाग के पदाधिकारी को आवेदन देकर पेड़ कटवाने का आग्रह किया। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी का इस वृक्ष कटवान की दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोग अब ऑफ़िस का चक्कर लगा कर थक चुके हैं। ऐसा पतीत हो रहा है कि कोई हादसा होगा तभी इस पर किसी पदाधिकारी व कर्मी का ध्यान जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग