भाकपा माले ने विश्वासघात सह धिक्कार दिवस मनाया, वर्चुअल रैली को बताया गरीबों, मजदूरों व किसानों से विश्वासघात
पानापुर( सारण)। वाम दलों के अह्वान पर भाकपा माले ने रविवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में विश्वासघात एवं धिक्कार दिवस मनाया। भाकपा माले जिला सचिव सभापति राय ने कहा कि एक तरफ देश व राज्य के सभी गरीब, मजदूर व किसान कोरोना महामारी के कारण हुए लाकडाउन से परेशानी, बेरोजगारी तथा भुखमरी का सामना कर रहें हैं ।वहीं दुसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा जदयू अपने-अपने वोट की राजनीति करने में लगी हुई हैं। देश व राज्य में कोरोना महामारी लगातार बढ़ता जा रहा है और देश के गृहमंत्री वर्चुअल (आभासी) रैली करने में लगे हैं। जिससे यह साफ झलकता है कि इन्हें देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों को लेकर राजनीति करने अलावे कुछ नहीं है। कहा कि भाकपा माले यह माँग करता है कि लोगो को “वर्चुअल रैली की नहीं रोजगार की जरूरत है” जबकि इस मामले में ये सरकार सभी सरकारों से फिसडी साबित हुई है। सरकार से हमारी माँग है कि सभी व्यक्ति को 10 किलो आनाज देने की गारंटी करो।इन्कम टैक्स से बाहर सभी परिवारों को 7500 रूपये प्रतिमाह देने की गारंटी करो। सभी बेरोजगारो को रोजगार की गारंटी करो। मनरेगा में 200 दिन काम तथा न्यूनतम 500 रूपये मजदूरी दो। रास्ते में या क्वारेंटाइन सेन्टर में मरे प्रवासी मजदूरों के परिवारों को बीस-बीस लाख रूपये देने की गारंटी करो। मौके पर ललन कुशवाहा, लगन राम, गौतम प्रसाद, सुशील पाण्डेय, बीरेन्द्र राय,राजकुमार राय, नागेन्द्र कुशवाहा, पुन्यदेव राय, बिगन महतो सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग