राजद ने थाली पीटकर तो माले ने धिक्कार दिवस के रूप में गृहमंत्री की रैली का किया विरोध
पानापुर(सारण)। गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली सहित केंद एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने थाली एवं ताली बजाकर विरोध किया तो भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर विश्वासघात एवं धिक्कार दिवस मनाया। राजद हाईकमान के निर्देश पर राजद कार्यकर्ताओं ने अनिल यादव के नेतृत्व में बिजौली गांव में थाली पीटकर गृहमंत्री के वर्चुअल रैली का विरोध किया। इस मौके पर अशोक राय ,रामजन्म राय ,अर्जुन राय ,पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र राय सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही भाकपा माले की जिला कमिटी के सचिव सभापति राय के नेतृत्व में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर भोरहा गांव में धरना दिया। माले नेता सभापति राय ने कहा कि आज मजदूर एवं गरीब भूखे मर रहे है वही गृहमंत्री उनके असहनीय दुःखों पर रैली के माध्यम से नमक छिड़क रहे है जो धिक्कार योग्य है। उन्होंने सरकार से गरीब परिवारों को छह माह तक 10 किलो राशन ,प्रति परिवार 6 माह तक साढ़े सात हजार का अनुदान ,मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों तक रोजगार की गारंटी ,दुर्घटना में मृत मजदूरों के परिजन को बीस बीस लाख का मुआवजा देने की मांग की । धरना में ललन कुशवाहा ,गौतम प्रसाद ,लगन राम ,बीरेंद्र राय आदि कार्यकर्ता शामिल थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग