दरवाजे पर से ट्रैक्टर हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदारपुर गाँव निवासी नागेश्वर सिंह के घर के सामने दरवाजे पर खेत से देर शाम जुताई कर लौटा ट्रैक्टर लगा घर वाले सो गए। सुबह जब उठे तो दरवाजे पर लगी स्वराज ट्रैक्टर नहीं देख अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। किसान नागेश्वर सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह द्वारा गाँव मे लोगो से पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नही लग पाया। थक हार कर मुन्ना ने मशरक थाना में ट्रैक्टर चोरी होने को लेकर प्रथमिकी दर्ज करा पुलिस से छानबीन की गुहार लगाई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग