मशरक में छेड़खानी के आरोप में जमकर मारपीट, पांच घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में छेड़खानी के मामले में हुए विवाद में जमकर हुए मारपीट में महिला पुरुष समेत पांच लोग घायल हो गए। मामला है कि गोपालवाड़ी ब्रहम स्थान के पास मुस्लिम टोला में शनिवार की रात छेड़खानी में मारपीट हो गई। जिसमें स्व हदिश अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र जावेद अली घायल हो गए। घायलावस्था में पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देख छपरा सदर रेफर कर दिया गया। वही रात्रि में ही गांव में पंचों ने मामले में रोकथाम कर दिया। रविवार की सुबह होते ही फिर से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें रात्रि में घायल के पक्ष से महम्मद समसद आलम की 34 वर्षीय पत्नी मुन्नी खातुन और स्व हदीस के 20 वर्षीय पुत्र महम्मद नौशाद आलम और दूसरे पक्ष से इसहाक मिया की 30 वर्षीय पुत्री रसीदा खातुन, 20 वर्षीय पुत्री सबीना खातुन घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिये जाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग