आम के पेड़ पर से फल तोड़ने के विवाद में मारपीट, नौ घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में आम के पेड़ पर एक आम तोड़ने के विवाद में जमकर हुए मारपीट में नौ व्यक्ति घायल हो गए। वहीं आम के पेड़ पर जो आम बचा था वो टूटा नहीं। मामला है कि बंगरा गांव में आम के पेड़ पर एक आम था उसी को बच्चे तोड़ रहें थे। उसी बात को लेकर दो पक्षों में बकझक होकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें सुरेन्द्र राय के 20 वर्षीय पुत्र बब्लू कुमार,स्व जगु राय के 50 वर्षीय पुत्र धुरेन्द्र राय ,दुधनाथ सिंह के 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार,स्व सुखदेव प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र नंदलाल प्रसाद, महेश राय के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार,जय कुमार राय के 21 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार यादव, स्व जोगिंद्र राय के 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। वही मारपीट के दौरान मशरक मैरेज पाॅटी में शामिल होने आ रहे डुमरसन गांव निवासी युगल साह के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, जितेन्द्र कुमार के 21 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार मारपीट में बीच में फस जाने से घायल हो गए। मामले में मशरक थाना पुलिस मौके पर पीएचसी पहुंच मामले की जांच कर रही है। वही दोनो पक्षों ने आवेदन दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग