एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने चार प्रखंडों का दौड़ा कर, वार्ड सदस्य एवं विकास मित्रों को किया सम्मानित

छपरा(सारण)। सारण में रिक्त होने वाले विधान पार्षद यानी एमएलसी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अनलॉड 01 शुरू होते ही चुनावी पारा बढ़ने लगा है। रविवार को एमएलसी का भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने जिले के नगरा, जलालपुर, बनियापुर एवं लहलादपुर के विभिन्न पंचायतों का दौड़ा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों यथा वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया से मिला। वहीं वार्ड सदस्यों के साथ-साथ पंचायत के विकास मित्रों को भी कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। कहा कि गांव कि रक्षा एवं देख-रेख के लिए वार्ड सदस्य अहम भूमिका निभाते है। गांव के लोगों के साथ वार्ड सदस्य का रिश्ता परिवार की तरह होता है। ऐसे मेंं वार्ड सदस्यों को सम्मानित करना गौरव की बात होती है। लेकिन भौतिकवादी राजनीति ने वार्ड सदस्यों की भूमिका को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों से अपील किया कि आगामी विधान पार्षद के चुनाव में उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले के पक्ष में मतदान करें। ताकि सदन में जाकर उनके सम्मान के लिए आवाज बुलंद कर सके। वहीं एमएलसी के भावी प्रत्याशी ने पंचायतों के विकास मित्रों को भी सम्मानित किया। कहा कि सरकारी स्तर पर चलाये जा रहे योजनाओं को जरूरतमंदों के बीच प्रचारित करने एवं उसका लाभ मुहैया कराने में अहम रोल होता है। जिससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। इस मौके पर दर्जनों वार्ड सदस्य, निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि एवं विकास मित्र उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग