राजद कार्यकर्ताओं ने थाली एवं ताली पीटकर गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली का किया विरोध
बनियापुर(सारण)। बनियापुर में भी राजद कार्यकर्ताओं ने थाली एवं ताली पीटकर गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध किया। सहाजितपुर में इसका नेतृत्व उमा शंकर साह ने किया। श्री साह ने कहा कि आज मजदूर एवं गरीब भूखे मर रहे है इसकी परवाह किये बगैर गृहमंत्री रैली कर गरीबों के असहनीय दुःखों पर नमक छिड़क रहे हैं। रोजगार के अभाव में लोग आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। दो वक्त की रोटी के लिए गरीब बेबस बने हैं। इसकी चिंता छोड़ भाजपा राजनीति की टीकड़ी सेंकने में जूटे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग