संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से युवती के अपहरण मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे अज्ञात को नामजद किया गया है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव का है।दर्ज प्राथमिकी में युवती के पिता ने बताया है की मेरी पुत्री शौच करने की बात कह घर से बाहर गई थी। मगर जब देर शाम तक घर नही पहुंची तो काफी खोजबीन किया गया।मगर कोई जानकारी नही मिल सकी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग