संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के लौवां बेदौली स्थित रेणु सिंह झलकु राय उच्च माध्यमिक सह इंटर कॉलेज की संस्थापक प्राचार्या रेणु सिंह का हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।वे कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका ईलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रेणु सिंह की मृत्यु से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति बताई जा रही है। महाविद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार राय ने बताया कि रेणु सिंह महिलाओं की उत्थान के लिए हमेशा कार्यरत रहती थी। वे क्षेत्र की बेटियों की उच्च शिक्षा दिलाने के लिए बचनबद्ध थी। इसी संकल्प के साथ ही महाविद्यालय की नींव उन्होंने रखा था। उनके निधन की सूचना से विद्यालय परिवार काफी दुखी है। बुधवार को विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा में रेणु सिंह के पति संजय प्रसाद सिंह, मधुकर सिंह, गौरव सिंह, मनीष कुमार राय, रवि कुमार सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग