पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के दक्षिणी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हर शक्ति केंद्र के बूथ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है।मौके पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान हम लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री कृष्णा तिवारी शक्ति केंद्र प्रभारी रंजीत कुमार श्याम बिहारी सिंह महामंत्री राकेश सिंह उर्फ महंत समीर कुमार रामनाथ प्रसाद मिलन कुमार,दिवाकर कुमार मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग