पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एसएच-90 पर बुधवार की शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए तीन शख्स को पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी चंदेश्वर दास का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार, रोहित दास की 35 वर्षीय पत्नी रमावती देवी और मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव निवासी सागर दास की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में हुई।मामले में घायलों ने बताया कि वह छपरा से आ रहे थे कि गोपालवाड़ी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने के दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटना हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। आस पास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग