कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हरपुरजान यादव टोला सील
मसरख (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में बीते शनिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज से हरपुर जान जगदीशपुर यादव टोला के सीमा को अंचल प्रशासन और थाना पुलिस की मदद से सील कर दिया गया। मौके पर साथ में मशरख प्रखंड उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन जी सहित क्षेत्रके अधिकतर ग्रामीण मौजूद थे गांव के सील हो जाने से ना दूसरे गांव से कोई आएगा ना जाएगा सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है। मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि इस कोरोना जैसे महामारी से अब आने वाले समय में हमेशा सावधानी बरतनी पड़ेगी।साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।बाहर निकलने पर सेनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। तभी हमलोग इस संक्रमण से जीत पायेंगे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग