पानी के मोटर से लगा बिजली का झटका, युवक घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामघाट गांव में सोमवार की सुबह पानी के मोटर को स्टार्ट करने में युवक को बिजली का तेज झटका लगने से युवक गंभीर रूप से अचेत हो गया। परिजनों द्वारा अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अचेत युवक की पहचान बिनोद साह के 16 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह में पीने के पानी के लिए मोटर चलाया गया पर वो चल नही रहा था, जिसे युवक द्वारा मोटर को देख रहा था कि अचानक चिल्लाने की आवाज पर बिजली का मेन कनेक्शन बंद कर उसे आनन-फानन में अचेत अवस्था में इलाज के लिए लाया गया। वही इलाज के दौरान युवक की हालत में सुधार देखा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग