पंकज कुमार सिंह । राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के पूरब टोला गांव में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने पहुंच पैसेंजर ट्रेन से कटे युवक के परिजनों को सांत्वना दिया। मौके पर राजद विधायक के पहुंचने पर आस पास के लोगों का जमावड़ा लग गया। राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि यह टोला उनके परिवार के समान है।यह खबर हृदय विरादक घटना है एक पिता के रहते उसके नौजवान पुत्र का मौत की खबर सुनकर मन स्तब्ध हो जाता है। मेरे आँसू रुक नहीं रहे हैं, आपके पुत्र की आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुःख भरे समय में ईश्वर आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस दे। वही आपकों बता दें युवक की शौच के दौरान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने परिवार का एकमात्र पुरूष सदस्य था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग