वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेरुई उत्तर टोला में पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या मामले का नामजद आरोपी अखिलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी हो कि वृद्ध जगत सिंह की हत्या बीते 11 अप्रैल को पीटकर कर दी गई थी. नामजद मशरक जा रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी. थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद को भिट्ठी बाजार से गिरफ्तार कर लिया. शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी में जूटी है. हत्या मामले में गिरफ्तार नामजद के आलावें नौ लोग शामिल हैं. मृतक घर के सामने बेढ़ी की खोंप रखने गया था, जिसको लेकर बिवाद हुई थी. जिसके बाद नामजदों ने वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मामले में मृतक के पुत्र ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में पड़ोस के ही उदय सिंह, नीतू देवी, अभिषेक सिंह, छोटू सिंह, ब्यूटी कुमारी, राजेन्द्र सिंह, सुमित्रा देवी, अवधेश सिंह तथा अखिलेश सिंह को नामजद किया गया था. घटना के बाद नामजद फरार हो गए थे. नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी थी.तभी नामजद के मशरक जाने की सूचना मिली थी.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग