सीडीपीओ ने कोरोना बचाव को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीडीपीओ रेणु कुमारी ने सोमवार को अपने अधिनस्त कर्मियों के साथ धनगरहा पंचायत के दर्जनों घरों का भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया।इस दौरान सीडीपीओ द्वारा ग्रामीणों से सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुँह और नाक पर मॉस्क लगाने का अनुरोध किया गया।वही अनलॉक 01 के दौरान भी आवश्यक कार्य के लिये ही घर से बाहर निकलने की अपील करते हुए लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत पर बल दिया गया।साथ ही अपने घर और आस-पड़ोस में साफ-सफाई रखने के साथ-साथ गरम पानी का सेवन करने और बार-बार साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोते रहने की सलाह दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग