गड़खा पुलिस ने छापेमारी कर 7 कारोबारी और एक शराबी युवक को किया गिरफ्तार
गड़खा(सारण)। गड़खा पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 7 कारोबारी और एक शराबी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि टहलटोला में छापेमारी कर 38 लीटर शराब के साथ कामेश्वर राय बीरल राय गुलाबी देवी,भगमनिया देवी तथा जानकीनगर गांव में 197 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ लव कुमार,उमाशंकर राय, दिनेश कुमार एवं शराब के नशे में धुत पियक्कड़ पिरारी निवासी सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग