भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने शोकाकुल परिवार से मिलकर 5000 रूपए का किया मदद
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)- मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने अपने भाजपा के अन्य कार्यकर्ता बंधुओं के साथ मरहौड़ा विधानसभा अंतर्गत रामपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव के महाकाल नाम से प्रसिद्ध संतोष प्रसाद उर्फ भगेरन बाबा जो आसपास के क्षेत्र में सर्पदंश के औषधि विशेषज्ञ के रूप में भी विख्यात थे। जिनकी मृत्यु कल सर्प के काटने के कारण हो गया था। उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में उनको ढांढस बंधाया एवं नेक दिल हृदय से तत्काल फौरी तौर पर अपने तरफ से ₹5000 नगद मदद स्वरूप उनके पुत्र को दिया साथ ही शोकाकुल परिवार को सरकारी मदद एवं अपने तरफ से भविष्य में भी हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया ।इस गमगीन माहौल में शोकाकुल परिवार को ढांढस देने के लिए मेरे साथ पश्चिमी मंडल भाजपा के अध्यक्ष श्री बद्री नारायण सिंह जी, सरपंच मुकेश कुमार सिंह जी, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष श्री लल्लन जयसवाल जी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आर्य सुमंत जी, डॉक्टर जय किशोर सिंह जी, कृष्णा साह एवं मोहन प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामवासी थे।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन