पत्नी के श्राद्धकर्म के लिए पैसे व राशन नहीं होने पर भाजपा नेता ने की मदद, दिया राशन
मढ़ौरा(सारण)।प्रखंड के बहुआरा पट्टी पंचायत के बहुआरा अनुसूचित जाति टोला में अति निर्धन दिनेश राम की धर्मपत्नी के अकाल मृत्यु पर बीजेपी नेता नागेन्द्र राय के द्वारा मृत परिवार को आर्थिक मदद कर श्राद्धकर्म के लिए राशन उपलब्ध कराया गया। जनकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह द्वारा भाजपा नेता नागेन्द्र राय को मोबाइल पर सूचना मिला कि दिनेश राम की पत्नी की किसी अज्ञात बीमारी से अकाल मृत्यु हो गई है। उनके परिजनों के पास श्राद्धकर्म केलिए पैसे नहीं है और राशन की कमी है। यह सुनते हीं भाजपा नेता तत्काल अपने अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथियों के साथ गांव में दिनेश राम के घर पर जाकर आर्थिक मदद कर श्राद्ध हेतु राशन उपलब्ध कराया। इस कार्य में भाजपा के पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, मानिकचंद राम, ललन जयसवाल, राजकिशोर राम एवं मोहन कुमार कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग