सभी लोग मास्क लगाकर घर से निकलें – जिलाधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के संयुक्त नेतृत्व में सारण जिला प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर लागों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया गया। आज पूर्वाहन 10:30 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं छपरा नगर निगम की टीम के द्वारा छपरा शहर के थाना चैक से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगायें अभियान की शुरुआत की गयी और सड़क पर चलने वाले सभी लोग, चाहे वे फोर व्हीलर पर थे। वाईक पर थे या पैदल अथवा रिक्षा से चल रहे थे। को चेक किया गया और जो लोग मास्क नहीं लगाये थे उनको मास्क का वितरण कर मास्क लगवाया गया और सभी से मास्क लगाने की अपील की गयी। जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रषासनिक टीम के द्वारा थाना चैक से साहेबगंज तक सड़क के किनारे लगी दुकानों को भी देखा गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी दुकानदारों को स्पष्ट कर दिया कि आज की जागरुकता अभियान के बाद कल से मास्क नहीं लगाने वालों पर फाइन भी किया जाएगा। आज के अभियान में फुटपाथ पर ब्रिकी करने वाले दुकानदार, ठेला, खोमचा, मोची आदि सभी को मास्क का वितरण कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर तरीका मास्क लगाना ही है। मास्क लगाकर ही हम अपना, अपने परिवार और समुदाय का बचाव कर सकते हैं। जिलाधिकारी के द्वारा सभी सारण वासियों से घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने की अपील की गयी है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, नगर आयुक्त संजय कुमार उपाघ्याय एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग