राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी का जिलाधिकारी ने वीडियों कॉफ्रेंस से की समीक्षा, दिये कई निर्देश

संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी का जिलाधिकारी ने वीडियों कॉफ्रेंस से की समीक्षा, दिये कई निर्देश

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारियों के साथ विडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी और इस संबंध में जरुरी निर्देश दिया गया।

पूर्व के बाढ़ प्रभावित परिवारों से संबंधित पीएफएमएस डाटा चार दिनों के अंदर होगा अद्यतन

जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों से संबंधित पीएफएमएस डाटा को अद्यतन करने, बाढ़ संभावित क्षेत्रों के शेष परिवारों का डाटा इन्ट्री करने तथा पूर्व के त्रुटिपूर्ण या अस्वीकृत किये गये आकड़ों का सत्यापनोपरांत त्रृटिनिराकरण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य तीन से चार दिनों के अंदर कर लिया जाय।

जिला स्तर पर बाढ़ के समय का खाद्य सामग्री, शुचारा एवं प्लास्टिक सीट का दर हुआ निर्धारित, निबंधन नावों को ही चलाने का मिला निर्देश, संध्या पहर के बाद नावों का परिचालन होगा बंद

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला स्तर पर खाद्य सामग्री, पशुचारा एवं प्लास्टिक सीट का दर निर्धारित कर लिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निजी नाव मालिकों, उनके चालक एवं सहचालक के साथ बैठक कर उनको जरुरी निर्देश दिया जाय। आदर्श नौका नियमावली के अंतर्गत नावों का निबंधन करने तथा नावों का परिचालन कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरलोडेड नाव नहीं चलेंगी। संध्या पहर के बाद नावों का परिचालन नहीं होने दिया जाय। खतरा संबंधी लाल निशान नावों पर लगवाना सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी के द्वारा छोटी नावों की सूची बनाने का भी निर्देश दिया गया।

अंचलाधिकारी को मिला अपने अधिनस्त तटबंधों का पुनः निरीक्षण कर के प्रतिवेदन देने का टास्क

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी अपने अधिनस्त तटबंधों का पुनः निरीक्षण करें और प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। स्लूईस गेट खुलता है कि नहीं, बंद होता है कि नहीं इसका भौतिक सत्यापन अंचलाधिकारी स्वयं करें और इससे संबंधित प्रतिवेदन दें। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से कहा कि जब भी वे क्षेत्र भ्रमण पर निकले, स्थानीय लोगों से मिलकर बाढ़ संबंधी समस्या पर जानकारी प्राप्त करें एवं तदनुसार कार्रवाई करें। एसडीओ अनुमंडल स्तर पर बैठक कर इसकी नियमित समीक्षा करें।

सरकारी नावों का की जाएगी मरम्मती स्थानीय स्तर पर बन रही है गोताखोरों की सूची

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी नावों का मरम्मत करा लिया जाय। स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की सूची बना लें तथा चिन्हित किये गये शरण स्थलों की सूची एक सप्ताह के अंदर जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध करा दिया जाय।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के सभी सुयोग्य आवेदकों को वाहन खरीवाने का बीडीयो को मिला लक्ष्य

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रखंडों में वर्षा मापी यंत्र लगे हुए हैं और कार्यरत हैं। जिलाधिकारी के द्वारा नहरों में पानी की उपलब्धता पर कार्यपालक अभियंता नहर प्रमंडल से प्रतिवेदन की माँग की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के सभी सुयोग्य आवेदकों को वाहन खरीवायें। सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पीएम- किसान के उनके लागिन पर जो आवेदन लंबित है उसका तुरंत निष्पादन करें।

विडियोकॉफ्रेंसिंग में ये पदाधिकारी थें उपस्थित

विडियोकॉफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अभिलाषा शर्मा, डीसीएलआर संजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बाढ़, पीएचईडी, नहर परियोजना एवं विधुत उपस्थित थें।