राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भगवान बाजार के आसपास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

भगवान बाजार के आसपास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

छपरा (सारण)। नगर निगम क्षेत्र में स्थित भगवान बाजार में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर भगवान बाजार के पूरब छपरा रेलवे स्टेशन चौक से घर्मनाथ धनी द्वार होते हुए पश्चिम में काशी बाजार तक और दक्षिण में भगवान बाजार थाना से उत्तर मे माल गोदाम जाने वाली सड़क को रेवले ट्रैक के पास तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।  कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी, छपरा सदर को निदेशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गां को वार्ड पार्षद के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।  जिलाधिकारी द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका दायित्व संजय कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मोबाईल नंबर 7717781085 को दिया गया है।