मशरक बाजार की बिजली रहेंगी एक सप्ताह बाधित
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बाजार फीडर की बिजली एक सप्ताह तक 11 हजार केबल बदलने हेतु बिजली आपूर्ति बाधित रहेंगी।सभी उपभोक्ता बिजली सम्बंधित कागजात सुबह 10बजे तक निपटा लें।पूरे क्षेत्र में एक सप्ताह तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगा। मशरक शहरी क्षेत्रों में 10 जून से आगामी 16 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। विद्युत विभाग मशरक के कनीय अभियन्ता विक्रम कुमार ने बताया कि मशरक पावर ग्रिड से जुड़े 11हजार केबुल का तार बदलने के कारण मशरक बाजार का लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। मशरक मुन्नी मोड़ गैस एजेंसी से मशरक रेलवे स्टेशन रोड तक जो केबल गया है। उसी को बदलने का कार्य होगा। क्योंकि आए दिन 11हजार के कनेक्शन में तकनीकी खराबी होती रहतीं हैं मामूली फाल्ट आने पर रात रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहतीं हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना परता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग