चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
मशरक (सारण)। थाना पुलिस गश्ती दल के दारोगा बबन तिवारी ने गश्ती के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। मसरख थाना पुलिस ने गश्ती दल के दौरान सड़क के किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोकने पर मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा पुलिस गश्ती दल ने पीछा करते हुए बहरौली बाजार के पास एक घर के पास में मोटरसाइकिल खड़ा कर घर में घुस गया गश्ती दल ने पहुंच पुलिस बल की मौजूदगी में घर से छिपे व्यक्ति को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मोटरसाइकिल उसके मित्र की है।वही उसकी पहचान अजय कुमार रावत पिता सतन रावत गांव दुमदुमा मोड़ बहरौली बाजार है। उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसके मित्र पंकज कुमार पिता दिलीप प्रसाद गांव माझा गढ़ जिला गोपालगंज के निवासी ने दिया है वह उसका पुराने साथी है जिसका कोई कागजात उसके पास नहीं है मौके पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग