एकमा व रसूरलपुर पुलिस ने 22 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को दबोचा
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के निर्देशानुसार चलाये गए विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत एकमा पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में शोभन छपरा गांव में छापेमारी कर साढ़े 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सुरेश पांडेय, अदालत मांझी, धर्मजीत मांझी व इन्द्रजीत मांझी को गिरफ्तार किय गया है। उधर रसूलपुर थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष रामसेवक राउत व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद शाहिल ने घुरापाली गांव में छापेमारी कर सात लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज विपुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाजों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग