आमी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सपरिवार पहुंचकर की माँ की पूजा-अर्चना
दिघवारा (सारण) बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय मंगलवार की सुबह अपने सपरिवार सारण में स्थित आमी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अंबिका भवानी मंदिर पहुंच कर माता की पूजा-अर्चना की। वहीं न्यास समिति के सचिव कामेश्वर तिवारी के नेतृत्व में मंदिर के पुजारी नीलू तिवारी, भीखम बाबा, कुमुद तिवारी, सुनील तिवारी ने विधिवत तरीके से पूजा अर्चना संपन्न कराई। न्यास सचिव ने मां अंबिका की पिडी पर चढ़ाई गई चुनरी डीजीपी को भेंट की। पूजा के बाद डीजीपी ने सचिव, भीखम बाबा व नीलू बाबा से मंदिर के पौराणिकता की जानकारी ली। कहा कि यह स्थल सिद्धपीठ है। दुर्गा सप्तशती में वर्णित राजा सुरथ व समाधी वैश्य का तपोस्थल इसी स्थल पर होने का प्रमाण मिल रहा है। मंदिर में पूजा के बाद पांडेय ने आमी घाट पर गंगा की पूजा अर्चना की। मौके पर सोनपुर एसडीपीओ अतनु दत्ता, थानाध्यक्ष मिहिर कुमार, एएसआइ विजय कुमार सिंह समेत पुलिस के अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग