पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शनिवार की सुबह एक 15 वर्षीय लड़की को खाना बनाने के दौरान जली अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव निवासी तारकेश्वर साह की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह में खिचड़ी बना रही थी कि बरसात से लगे पानी में पैर फिसलने से गिर पड़ी जिससे झुलस गयी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन