पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में शनिवार की सुबह मकान के बाहर गिरे बिजली के तार से करेंट लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तख्त टोला गांव निवासी स्व मथुरा साह की 75 वर्षीय पत्नी शामपति कुंवर के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि पोल से गिरे टूटे तार से वृद्ध महिला को करेंट लग गया जिससे वह अचेत हो गई। वही पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष इकबाल ने वृद्ध महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन