राष्ट्रनायक न्यूज
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ज्ञानी छपरा गांव से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला की ज्ञानी छपरा में पुलिस से चोरी-छिपे शराब का कारोबार चल रहा है। जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम गठित कर वहां छापेमारी की गयी और शराब के साथ कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी ज्ञानी छपरा निवासी अरुण सिंह बताया जाता है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन