संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित सरेया पंचायत भवन पर मंगलवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा पंचायत अंतर्गत अकुशल मजदूरों के बीच निबंधन पत्र का वितरण किया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि निबंधित अकुशल मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के तहत मसलन औजार क्रय हेतु पंद्रह हजार रुपये, भवन मरम्मती हेतु बीस हजार रुपये, विवाह हेतु पचास हजार रुपये, नकद पुरस्कार के रूप में पच्चीस हजार रुपये,चिकित्सा वितीय सहायता के रूप में तीन हजार रुपये तथा बीमा के रूप में दो लाख रुपये, एवं प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन देने प्रवधान है। साथ ही इन मजदूरों को आयुष्मान भारत योजना के तहत जोड़ने के प्रकिया भी जारी है। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि इस योजना का लाभ अकुशल मजदूरों को मिलता है तो पंचायत के गरीब परिवारों का कल्याण होगा तथा मजदूर वर्ग के लोग आत्मनिर्भर होंगे। इस अवसर अब्बास अंसारी, प्रमोद खर्रे, विनय राम, प्रमोद महतो, ध्रुव शर्मा, अमरेंद्र साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग