नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में मंगलवार के रात्रि में अज्ञात चोरों ने छह दुकानों में चोरी कर ली गई मिली जानकारी के अनुसार खानपुर बाजार पर एक पंचर बनाने से लेकर लिट्टी चोखा के दुकान में भी चोरों ने चोरी की लेकिन ज्यादा कुछ तो नही मिला लेकिन करीब हजार रुपये के आसपास नकद हाथ लग गई वही सियाराम सिंह के सजावट की दुकान व जयप्रकाश के मिठाई दुकान तथा भानु सिंह के आटा चक्की से मोटी रकम चोरो को हाथ लग गई छह दुकानों से करीब लाखों रुपये के सामान के साथ साथ करीब 25 हजार रुपये नकद की चोरी होने की बात सामने आ रही है। दुकानदार सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का किवाड़ खुला है और सामान बिखरा पड़ा था तब घटना की सूचना थाने को दी गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का मुआयना की और चोर को पकड़ने का आश्वासन दिया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग