संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नीलगायों और जंगली सुअर के बढ़ते आतंक से किसान काफी चिंतित दिख रहे है। झुंड बनाकर चलने वाले इन पशुओ द्वारा फिलवक्त सब्जियों की फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुचाये जाने से किसानो को आर्थिक क्षति उठानी पर रही है। अजय राय, आदित्य कुमार, संजीत कुमार,अमन राम, असरफ अली सहित दर्जनों किसानों ने बताया की रात के समय इन पशुओं द्वारा झुण्ड में खेतों में पहुँच सब्जियों के खड़ी फसल को रौंदे जाने से फसले बर्बाद हो रही है। किसानों की माने तो कभी-कभी इन पशुओं द्वारा हिंसक रूप अपनाने और आक्रमण करने से कई किसान जख्मी हो चुके है। इसलिये रात में इन पशुओं को भगाने के लिये किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। वही प्रखंड के कई गाँवो में हाल के दिनों में इन पशुओ की संख्या में बृद्धि हुई है। जो किसानों के लिये परेशानी का सबब बना है। इधर प्रखण्ड के कई इलाकों में बंदरों द्वारा भी आम,लीची,कटहल एवं केला के फल को व्यापक स्तर पर क्षति पहुँचाने की बात बताई जा रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन