संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय हाफिजपुर के नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ. पीएन चौधरी ने दान सम्बंधित प्रपत्र तलब की है। प्राचार्य ने दान से सम्बंधित प्रपत्र उपब्ध कराने के लिए सात दिनों का समय दिया है। इसके लिए एक पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र में प्राचार्य ने बताया है कि सात दिनों के भीतर दान दाताओं द्वारा दान सम्बंधित प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए जाने पर दान दाताओं की दावेदारी मान्य नहीं होगी। दान से सम्बंधित सभी प्रपत्र 07 जुलाई तक महाविद्यालय के प्राचार्य के कार्यालय में जमा करना है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना स्थानीय लोगों द्वारा दान दिये गए भूमि पर ही किया गया है। समय- समय पर दान दाताओं द्वारा इसका दावेदारी भी किया जाता रहा है। महाविद्यालय के पास सभी दान दाताओं की सूचि उपलब्ध होना आवश्यक है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन