राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के छोटकी फुलवरिया गांव में बुधवार को कैम्प लगाकर मांझी के सीओ दिलीप कुमार ने नदी में डूब कर मृत प्रद्युम्न साहनी की पत्नी को आपदा कोष द्वारा प्रदत्त चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मालूम हो कि प्रद्युम्न साहनी की मौत पिछली दीपावली के दिन सरयु नदी में डूबने से हो गई थी। इस मौके पर सीआई मोतीलाल प्रसाद, साधु दुबे, मुकेश कुमार, साहनी राम, इकबाल प्रसाद तथा सत्येन्द्र कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग