- जमींदारी बांध टूटने का मामला
राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर(सारण)। मशरक पानापुर की सीमा से गुजरनेवाली घोघारी नदी पर रसौली गांव में बना जमींदारी बांध टूटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विभाग ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है। इस मामले को लेकर जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार प्रभाकर ने बुधवार को पानापुर थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है ।स्थानीय थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि जमींदारी बांध टूटने की सूचना मिलते के बाद जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के रसौली गांव पहुँचा जहां ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ असामाजिक लोगो द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए जमींदारी बांध को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग