राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में बुधवार को 38 संदिग्ध व बीमार मरीजों का रैपिड एंटीजन किट से लैब टेक्निशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पायी गयी। इसकी जानकारी बीएचएम राजू कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सातवें दिन भी एकमा प्रखंड के किसी भी टीकाकरण केन्द्र पर किसी भी आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका नहीं लगाया जा सका।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग